रांची 8 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी रांची के मेन रोड और आसपास के क्षेत्रों में रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात सुगम बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से कचहरी चौक से लेकर अन्य प्रमुख मार्गों तक अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथों पर लगाए गए ठेले, गुमटी, अस्थायी दुकानें और सड़क पर फैले सामान को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा पहले ही निर्देश दिया गया था कि मुख्य सड़कों और कनेक्टिंग रोड पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लगातार अभियान जारी रहेगा।
अभियान के दौरान कई स्थानों पर लोगों को चेतावनी भी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ फुटपाथ दुकानदारों ने कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई। अभियान के दौरान कई स्थानों पर लोगों को चेतावनी भी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ फुटपाथ दुकानदारों ने कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई। नगर निगम का कहना है कि शहर को साफ, सुंदर और ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

