-साइबर अपराध व महिला सुरक्षा की सतर्कता के लिए हुआ व्याख्यान
अयोध्या 8 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर तुलसी भवन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया। साइबर अपराध और महिला सुरक्षा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पुलिस साइबर क्राइम के विशेषज्ञ मो. अरशद अयोध्या रहे। मो.अरशद ने साइबर क्राइम से जुड़ीं अनेक घटनाओं को विद्यार्थियो के साथ साझा किया साथ ही उन्हे सतर्क रहने के लिए टिप्स बताए। उन्होने कहां साइबर अपराध होने का मूल कारण वर्तमान मे बढ़ती व्यक्ति की लालच है, व्यक्ति एक दिन मे अपनी इनकम को डबल करने के लालच मे साइबर ठगी का शिकार हो रहा है। बच्चो को अपने आधार, फोन, बैंक खाता किसी अनजान को बताने के मना किया साथ ही फोन को पार्सवड के साथ रखने का सुझाव दिया। उन्होने कहा कि Óडर ही इंसान को हराता है और बहादुरी जीतती हैÓ ब्लेकमेलिंग से डरे नही उसकी रिपोर्ट करे जितने जल्दी रिपोर्ट होगी तभी पुलिस सहायता कर पाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटी विभाग की डॉ.वंदिता पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वाती सिह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीषा यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. राम जी, डॉ प्रतिभा सिंह, मोहिनी, स्वाती उपाध्या, अंकिता, प्रियंका, डॉ. स्याम, आदि शिक्षकगण एवं बहुत संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

