अयोध्या 8 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ एवं सतत् प्रसार शिक्षा विभाग में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम Óएक युद्ध नशे के विरुद्धÓ के दूसरे दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. फर्रुख जमाल रहे।
इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. शशि कला, डॉ. प्रतिभा, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी और डॉ. नीलम रही । स्लोगन नशे से दूरी, जीवन से दोस्ती कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई। छात्रों ने समुदाय, परिवार, दोस्त और ख़ुद को नशे से मुक्त बनायेंगे, भारत को नशे मुक्त होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. सुरेन्द्र मिश्र, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. नीलम सिंह, रत्नेश यादव, शालिनी पांडेय, प्रतीक रंजन, डॉ. सरिता, कपिल कुमार, विनीता मोटवानी पटेल, विनय शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

