लालगंज, मीरजापुर 8 अप्रैल (आरएनएस)। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव स्थित तालाब के बगल में अनंत श्री विभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामीनारायणानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में आयोजित भव्य शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का पांचवा दिन अत्यंत भक्ति मय रहा। बुधवार सुबह चरण पादुका पूजन के बाद झारखंड प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के भक्तों ने गुरुजी से गुरु मंत्र लिया। इस दौरान पूज्य महाराज ने कहा कि शिव पुराण कथा शिव के कल्याणकारी स्वरूप और शक्ति के साथ संयुक्त रूप की महिमा का वर्णन करती है। जिससे भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। गुरुमंत्र लेने वालों में पार्वती पांडे गांगी, कुंदन पांडे गांगी, युगल किशोर पांडे गांगी, सुधीर कुमार दुबे गंगहरा, कविता मिश्रा मडि़हान, प्रवीण कुमार दुबे रेही, यज्ञ नारायण दुबे, देवनारायण दुबे, लक्ष्मीकांत दुबे, विभोर दुबे, गौरव दुबे, शशिधर दुबे कुरकुटिया सपत्निक गुरु मंत्र लिया। इस मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, रामजतन दुबे, अमरेश चंद्र दुबे मुनि, रामगोपाल दुबे, भीम दुबे, जगत नारायण दुबे, प्रह्लाद दुबे, कामेश्वर दुबे, जीत नारायण दुबे राहुल पांडे, ज्ञानेंद्र दुबे, लवकुश त्रिपाठी, गुरु प्रसाद एसडीओ, प्रभाकर दुबे, डॉक्टर गोविंद दुबे, के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

