मीरजापुर 8 अप्रैल (आरएनएस। नगर के चौबेटोला स्तिथ वोल्टास कम्पनी के गोदाम में लगी आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की भयावहता और काले धुएं के गुबार से आसपास के रहवासियों सहित पूरा वातावरण प्रदुषित हो उठा था, लोग घरो से निकल कर बाहर आ गए। हालांकि आग लगने का ठोस कारण जहां कोई बता नहीं सका है वहीं सूचना पर शहर कोतवाली, कटरा कोतवाली पुलिस सहित मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मी दमकल गाड़ी संग आग पर काबू पाने में लगे रहे हैं।
बताया गया है कि नगर के प्रतिष्ठित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक की एक दुकान चौबेटोला में है, जिसका गोदाम बगल में ही है। उसी गोदाम में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हालांकि विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक आग पर काबू नही पाया जा सका है। तंग गलियों से होते हुए आग को काबू में करने का प्रयास जारी रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

