*आरोप 36 घंटे बाद भी मिलने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
मीरजापुर 8 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में वाराणसी-शक्तीनगर हाईवे पर बना टोल प्लाजा का विवादों से नाता ख़त्म होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। मंगलवार से जिला मुख्यालय पर जारी धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा है इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 36 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मौके पर कोई भी जिला प्रशासन का अधिकारी नहीं पहुंचा है। कहा यह धरना प्रदर्शन किसानों, सैकड़ों गांवों के उन किसानों से जुड़ा हुआ है जो टोल प्लाजा की मनमानी से त्रस्त हैं। बता दें कि मंगलवार से कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, संग जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा जनता के परिश्रम की कमाई को अहरौरा में फर्जी टोल टैक्स लगाकर सरकार के इशारे पर लूट किया जा रहा है, जिसमें सांसद-विधायक की मिली भगत की वजह से लूट हो रही है क्योंकि यह लोग मौन धारण किए हुए हैं। कहा मगर हम कांग्रेस के लोग इसके विरोध में और इसके लिए आंदोलन करते रहेंगे जबतक कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है। कहा मीरजापुर के लोगों को 20 किलोमीटर के एरिया में फ्री पास दिए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह तब तक जारी रहेगा जबतक की उनकी मांगे न मान ली जाती हैं। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन, छोटे खान सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता धरना प्रदर्शन में शामिल होकर चेताया कि जब तक यह लूट बंद करने के साथ अहरौरा, अष्टभुजा विंध्याचल स्थित टोल प्लाजा को अन्यत्र नहीं ले जाया जाता है तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। आरोप लगाया कि जब 60 किलोमीटर की परिधी में दूसरा टोल प्लाजा नहीं होना चाहिए तो फिर यह मनमानी क्यों और किसके इशारे पर?
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

