प्रयागराज 8 अप्रैल (आरएनएस)। महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह ने आज अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेडे, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गति शक्ति यूनिट, एस. के. मिश्रा; मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल, सचिव महाप्रबंधक, अखिल शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक समन्वय, अकांशु गोविल; वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक समन्वय, हरिमोहन सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने चुनार स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन पर बनाए जा रहे फुट ओवर ब्रिज के कार्यों की समीक्षा के साथ यात्री सुविधाओं के उन्नयन, स्टेशन भवन के आधुनिकीकरण, प्लेटफॉर्म की संरचना, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा दिव्यांगजन सुविधाओं का विशेष रूप से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करना रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।
निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में महाप्रबंधक ने झिंगुरा स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने झिंगुरा में बन रहे नए गुड्स शेड के कार्य प्रगति का जायजा लिया एवं प्रयागराज– पंडित दीन दयाल उपाध्याय खंड के मध्य चल रहे तीसरी लाइन के कार्य के अंतर्गत झिंगुरा स्टेशन पर बन रही नई स्टेशन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में महाप्रबंधक ने बिरोही, गैपुरा और इरादतगंज स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

