रुड़की,08 अपै्रल (आरएनएस)। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष पर मतदान में विजयी अनस अंसारी को 296 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आयात अख्तर को 213 मत प्राप्त हुए। मुख्य अतिथि ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने अनस अंसारी को माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इस अवसर पर राव रिजवान अली, गौरव वर्मा, शिवम पवार, मानसिंह खालसा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

