रुड़की,08 अपै्रल (आरएनएस)। अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन ने बुधवार को बार रूम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया। शिविर में गुरुग्राम स्थित मैदांता-दी मेडीसिटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बार रूम में लगे शिविर में 300 से अधिक अधिवक्ताओं ने पहुंचकर ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जरूरी जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। व्यस्त दिनचर्या के बीच इस तरह की सुविधा मिलने पर अधिवक्ताओं ने संतोष जताया और भविष्य में भी ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सचिव पंकज कुमार और सह सचिव अमित कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह शिविर लगाया गया है, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

