देहरादून,08 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की बुधवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नए कार्यकर्ताओं व सदस्यों को जोडऩे, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची बनाने व शहर की समस्याओं का समाधान करने पर चर्चा की गयी ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।भाजपा मसूरी मंडल की मासिक बैठक अध्यक्ष रजत अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा मंडल के पिछले कार्यक्रमों का समीक्षा की गयी और साथ में आगमी समय में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि पार्टी के सभी मोर्चा का गठन सात अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है। वहीं निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी में अधिक से अधिक नए साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलायी जाय, कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाय व कार्यकर्ताओं को नये दायित्व दिए जाय। बैठक में मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौडियाल, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, अवतार कुकरेजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, पालिका सभासद अमित भटट, आशीष जोशी, अनिल गोयल, सलीम अहमद, अरूण कुमार, अल्पसंख्य मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, कमल शर्मा नरेंद्र बिष्ट सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

