देहरादून,08 अपै्रल (आरएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर इंडियन गैस सर्विस के मैनेजर प्रदीप सती ने कहा कि मसूरी में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कोई कालाबाजारी नहीं की जा रही है। लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडर को लेकर परेशान न हों, धैर्य रखे व घर घर गैस पहुंचाई जा रही है। प्रतिष्ठानों में उनकी मांग के अनुसार व्यवसायिक गैस पहुंचाई जा रही है, वहीं छोटे ढाबों होटल और रेस्टोरेंट में भी गैस सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और पूरे शहर में गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

