हरिद्वार,08 अपै्रल (आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने जेठ, देवर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। टिबड़ी कॉलोनी निवासी सीमा देवी पत्नी सेवा राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार और विपक्षियों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जिसका फैसला इसी साल 17 मार्च को उनके पक्ष में आया था। इसके बाद से ही आरोपी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि पांच अप्रैल को जेठ मानसिंह, देवर हरपाल सिंह, नेपाल सिंह और प्रकाश निवासी टिबड़ी कॉलोनी थाना रानीपुर शराब के नशे में घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर लोहे की सरियों और डंडों से हमला कर दिया, जिससे पति सेवा राम गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला का आरोप है कि अगले दिन आरोपियों ने बेटे मोहित के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और धमकी दी कि पुलिस में उनकी पहुंच है, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि पुलिस से चारों आरोपी मानसिंह, हरपाल सिंह, नेपाल सिंह और प्रकाश निवासीगण टिबड़ी कॉलोनी थाना रानीपुर के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

