हरिद्वार,08 अपै्रल (आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद इलाके में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि बुधवार सुबह शनि मंदिर के पास युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की शिनाख्त बनारसी (22) निवासी ग्राम लंगेश्वर बिघाह, थाना अकोड़ी गोला, जिला रोहतास बिहार के रूप में हुई। बनारसी अपने भाई इंद्र कुमार के साथ रोशनाबाद में किराये के मकान में रह रहा था। सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके भाई को शक हुआ। करीब आठ बजे उसने कमरे में लगे कैमरे की जांच की तो बनारसी फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। एसओ ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

