हरिद्वार,08 अपै्रल (आरएनएस)। जीआरपी उत्तराखंड की अपराध गोष्ठी रानीपुर स्थित मुख्यालय सभागार में आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक जीआरपी अरुणा भारती ने बैठक में अपराधों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित मामलों के निस्तारण, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। आगामी चारधाम यात्रा व कुंभ मेले को लेकर रणनीति तैयार की गई। सीसीटीएनएस/शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सीता पांडेय को मार्च माह का एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ घोषित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि बीट बुक एप के माध्यम से चल रहे सत्यापन अभियान को तेज किया जाए और अधिक से अधिक लोगों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। थाना और शाखा स्तर पर नियमित मासिक बैठकें कर कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। ‘ऑपरेशन स्माइलÓ अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने, वांछित व इनामी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने विशेष रूप से वर्ष 2025 से लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। रेलवे स्टेशनों पर बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की मदद से त्वरित जांच करने और ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ‘पुलिस आपके द्वारÓ अभियान के तहत यात्रियों को जहरखुरानी और टिकट धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में सभी थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

