हरिद्वार,08 अपै्रल (आरएनएस)। सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत महिला गार्ड पर चोरी का आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया गया। पीडि़ता ने श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराकर कंपनी द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। क्षेत्र के रावली मेहदूद की निवासी मीनू त्यागी ने सहायक श्रम आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से सिडकुल की एक प्रतिष्ठित कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात थीं। आरोप है कि उन्हें बिना किसी सबूत के अचानक चोरी के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया। जब उन्होंने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कंपनी प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की तो प्रबंधन ने टाल-मटोल शुरू कर दी। पीडि़ता का कहना है कि उन्हें जबरन फंसाया गया है, जिससे उनकी छवि और जीविका दोनों प्रभावित हुई हैं। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है और नियमानुसार संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया जा रहा है। दोनों पक्षों को सुनकर मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

