दुर्ग 8 अप्रैल (आरएनएस) छावनी थाना क्षेत्र में लंबे समय से कानून को चुनौती देकर फरार चल रहे स्थाई वारंटियों पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया, 07 और 08 अप्रैल 2026 को लगातार चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस टीम ने दबिश, पता तलाश और सटीक कार्रवाई के जरिए 4 आरोपियों को धर दबोचा और सीधे न्यायालय के सामने पेश कर दिया, मामला उन आरोपियों का था जिनके खिलाफ पहले से न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे लेकिन वे लगातार फरार होकर कानून से बचने की कोशिश कर रहे थे, छावनी पुलिस ने ऐसे वारंटियों को चिन्हित किया, उनकी लोकेशन ट्रैक की, संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आखिरकार एक-एक कर सभी को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में रूद्र अभिषेक पासवान निवासी विवेकानंद नगर नंदनी रोड भिलाई, मुकेश तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी निवासी सर्कुलर मार्केट कैम्प 02 भिलाई, दिनेश कुमार महाजन निवासी सर्कुलर मार्केट कैम्प 02 भिलाई और संदीप दीप निवासी कैम्प 01 भिलाई शामिल हैं, इन सभी के खिलाफ न्यायालय से जारी वारंट की तामीली नहीं हो रही थी जिसके चलते पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया, हालांकि इस दौरान कोई जप्ती नहीं हुई लेकिन ऑपरेशन की सफलता इस बात में रही कि लंबे समय से फरार आरोपी कानून के शिकंजे में आए, पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित अंदानी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, भागवत साहू और जितेन्द्र देशमुख की अहम भूमिका रही, दुर्ग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

