रायपुर 8 अप्रैल (आरएनएस) अब अपराधियों के लिए छुपना और भी मुश्किल होने वाला है क्योंकि पुलिस ने जमीन के साथ-साथ आसमान से भी निगरानी शुरू कर दी है, 08 अप्रैल 2026 को रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत पुलिस ने ड्रोन की मदद से गुंडों, बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) मयंक गुर्जर के निर्देशन में यह हाईटेक एक्शन प्लान तैयार किया गया है जिसका मकसद शहर में अपराध पर लगाम कसना और संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखना है, खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अड्डेबाजी वाले स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जोन को चिन्हित किया, इसके बाद जमीन पर पैदल पेट्रोलिंग के साथ-साथ आसमान में ड्रोन उड़ाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ड्रोन कैमरों के जरिए संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के लिए तैयार है, यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधियों को घेरने की रणनीति अपनाई गई है जिससे पुलिस की पहुंच अब हर गली, हर छत और हर कोने तक हो गई है, ऑपरेशन के तहत चाकूबाजों, गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों और फरार वारंटियों को विशेष तौर पर टारगेट किया गया है ताकि शहर में डर का माहौल खत्म हो और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें, पुलिस का साफ संदेश है कि अब कोई भी असामाजिक तत्व नजर से बच नहीं पाएगा क्योंकि ऊपर से नजर रखने वाला ड्रोन हर हरकत को रिकॉर्ड कर रहा है—और अगली कार्रवाई सीधे गिरफ्तारी में बदल सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

