दुर्ग 9 अप्रैल (आरएनएस) जिले के पुरानी भिलाई क्षेत्र में खुलेआम चल रहे सट्टे के खेल पर पुलिस ने करारा वार करते हुए संडे मार्केट चरोदा से एक बुजुर्ग आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके से नगदी व सट्टा सामग्री जब्त कर सीधे जेल भेज दिया, पूरा मामला 8 अप्रैल 2026 का है जब अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुरानी भिलाई पुलिस की पेट्रोलिंग टीम इलाके में सक्रिय थी तभी मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि संडे मार्केट में एक व्यक्ति अंकों के आधार पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा चला रहा है, सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक रामस्वरूप कुरेशिया ने टीम के साथ बिना देर किए मौके पर दबिश दी और वहां का नजारा देखकर सब साफ हो गया, आरोपी खुलेआम लोगों से सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया, पूछताछ में उसकी पहचान प्रफुल्ल प्रधान उम्र 68 वर्ष निवासी राजीव नगर चरोदा थाना पुरानी भिलाई के रूप में हुई, पुलिस ने मौके से ₹5,500 नगद, सट्टा पट्टी और एक डॉट पेन बरामद किया और तुरंत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 193/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पूरी कार्रवाई बेहद तेज और सटीक रही जिसमें आरक्षक राजकुमार सिंह और वसीम खान की भी अहम भूमिका रही, आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा संचालित कर रहा था जिससे कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता था, दुर्ग पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसे अवैध धंधों पर लगातार नजर रखी जा रही है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

