जौनपुर 9 अप्रैल (आरएनएस ) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कूकुङीपुर गांव से पिकअप सवार चोर दो भैस लाद ले गए । जबकि तीसरा लादने के प्रयास में पशु मालिक जाग उठे और चिल्लाने पर वह ईट पत्थर चलाते व फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना से लेकर क्षेत्र में दहशत है। कुकुङीपुर गांव के निवासी रामसागर यादव देवकली माइनर के समीप बनी पाही पर सो रहे थे और वही उनके गाय भैंस अन्य मवेशी भी रहते थे। बुधवार को रात करीब 12 बजे पशुशाला मे पशुओं के बोलने की आवाज सुनकर जागे, तो देखा कुछ लोग मुंह बांधकर भैंस खूटे से छोड़ रहे थे । वह चिल्लाते व ललकारते हुए चोरो की तरफ बढे, इस दौरान भैंस चोरों ने उन पर ही पत्थर चलाना शुरू कर दिया और एक भैंस लेकर पिकअप में लाद भी लिए दूसरी पङिया भैंस पहले से लाद चुके थे। तीसरी भैस छोडऩे का प्रयास कर रहे थे। लेकिन रामसागर के चिल्लाने पर वह ईट पत्थर चलाते हुए फायरिंग भी कर दिया।इस दौरान रामसागर को ईट पत्थर लगने से हल्की चोटें भी आई । फिर वह वापस वह चिल्लाना नहीं छोड़े । जिससे अन्य लोगों की जागने पर वह पिकअप में सवार होकर चोर करंजाकला बाजार की तरफ पिकअप लेकर भाग निकले । पीडि़त रामसागर के मुताबिक चोरों की संख्या 5 से अधिक थी और सफेद पिकअप पर लाद कर फरार हुए है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

