जौनपुर 9 अप्रैल (आरएनएस )। गैस पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. एक मजदूर अभी भी फंसा है, जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यह हादसा केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के देवकली बाजार स्थित चैकिया शिवालय के पास बुधवार देर रात की है। अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में मिट्टी धंसने को हादसे का कारण माना जा रहा है, वहीं पूरे मामले की जांच जारी है.। सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि मृतकों की पहचान 32 वर्षीय निरंजन कुमार महतो और 20 वर्षीय प्रिंस कुमार निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों मजदूर पाइपलाइन में हुए लीकेज को ठीक करने के लिए गड्ढे के अंदर वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और यह मजदूर उसमें दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही केराकत कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया है. इनके तीसरे साथी के भी मिट्टी में दबे होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन तीसरे साथी का पता नहीं चल सका है। , स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत काम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे. इसकी वजह से यह हादसा हुआ है. वहां गड्ढा काफी गहरा था और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। केराकत कोतवाली के मुक्तिगंज देवकली बाजार के शिवालय के पास गैस पाइपलाइन करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में है. इसी पाइपलाइन की मरम्मत और वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए. घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

