जौनपुर 9 अप्रैल (आरएनएस )। अम्मा हॉस्पिटल एवं पंचकर्म केन्द्र निकट जेसीज चैराहा पर तीन दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया है। आगामी दस अपै्रल से शुरू होने वाला यह शिविर 12 अपै्रल तक प्रतिदिन सुबह दस से दोपहर दो बजे तक चलेगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक डा0 कुसुम पाण्डेय ने बताया कि शिविर में जोड़ों का दर्द, साइटिका, पुरूष व महिला बांझपन, बालों का सफेद होना, पेट की समस्या, हाईपरएसिडिटी (अम्लता), चिंता (एंग्जायटी), अवसाद (डिपे्रशन), पीसीओडी, मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, सिर के बालों का झडना, इरिटेवल वॉवेल सिंड्रोम, नींद की समस्या, अनमिया, सोरायसिस, एलर्जी संबंधी रोग समेत विभिन्न बीमारियों का निरूशुल्क परामर्श दिया जाएगा। परामर्श लेने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। संबंधित मरीज किसी भी समय अस्पताल से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी आयुर्वेदिक उपचार भी रियायती दरों पर उपलब्ध है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

