जौनपुर 9 अप्रैल (आरएनएस )। केराकत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छितौना में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किए। रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें और हर बच्चा स्कूल जाए जैसे नारों लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। विदित हो कि अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने पर जोर देने के साथ ही विद्यालय से बाहर रह गए (ड्रॉपआउट) बच्चों की पहचान कर उन्हें पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर सहायक अध्यापक,अंकिता गिरी,ममता देवी,अमित सिंह,शिक्षामित्र मनोज कुमार,फूलवंती देवी समेत भारी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

