जौनपुर 9 अप्रैल (आरएनएस )। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर में आयोजित 34वें विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति प्रो वन्दना सिंह द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के इस समागम में जौनपुर और गाजीपुर की जनपदीय समागम की कुल आठ विजेता टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.वन्दना सिंह ने समागम तैयारियों की प्रशंसा करते हुए इसमें प्रतिभाग करने वाले महाविद्यालयों और रोवर्स-रेंजर्स छात्र-छात्राओं को बधाई व सफलता की शुभकामनाएं दिया। इसके पहले महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार सिंह,प्रबंधक श्याम सिंह, प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह,अशोक कुमार सिंह,आयोजन सचिवध्रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि को,स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। विश्वविद्यालयीय समागम में विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो.राकेश कुमार पाण्डे प्राचार्य प्रो.अरुण सिंह एवं पूर्व प्राचार्य प्रो.ब्रजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। संयोजक और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह द्वारा विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

