जौनपुर 9 अप्रैल (आरएनएस )। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के अंतर्गत संचालित माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के चार छात्रों – अविनाश पाठक, श्याम सुंदर चैहान, नितिन चैहान एवं आयुष सिंह का चयन प्रतिष्ठित कंपनी जेए स्टेराइल प्राइवेट लिमिटेड, मेसाना, गुजरात मे चयन हुआ है। यह चयन विभागीय कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार के आधार पर किया गया। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर एवं विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ट्रेनिंग देकर विद्यार्थियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वह प्रतियोगिताओं में अपने दक्षता हासिल कर सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

