कोरबा, 09 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में एक पुलिस आरक्षक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी, जो बांगो थाने में पदस्थ बताया जा रहा है, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी आरक्षक उसके साथ लगातार अभद्र व्यवहार करता था और कई बार आपत्तिजनक हरकतें कर चुका था। पीडि़ता, जो आरोपी के परिचित की पत्नी है, लंबे समय से इस व्यवहार से परेशान थी।
आखिरकार तंग आकर महिला ने पुलिस की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। एक पुलिसकर्मी पर लगे ऐसे गंभीर आरोपों ने विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

