मीरजापुर 9 अप्रैल (आरएनएस)। अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए एक ऑटो चालक सैलानी की जलप्रपात में डूबने से मौत हो गई. दूसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के सुखदरिया जलप्रपात में बुधवार की शाम डूबे ऑटो चालक सैलानी सन्नी खान का शव 18 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चट्टानों के दर्रे में फंसे शव को खोज निकाला है. जिसे देखते ही मौके पर मौजूद परिजनों मे कोहराम मच गया। बताया जा रहा चंदौली के पड़ाव क्षेत्र स्थित चौरहट के रहने वाला ऑटो चालक सन्नी खान बुधवार को मित्र दिलशाद के साथ सलमान के घर बाराडीह आया हुआ था तभी पिकनिक मनाने का प्लान बना तीनों मित्र सैलानी पिकनिक मनाने लखनिया दरी जलप्रपात पर पहुंचे तो वहां तालाबंदी होने के कारण पहाड़ों तथा जंगल के रास्ते तीनों सैलानी सुखदरिया पहुंचे जहां मौज मस्ती के दौरान नहाते समय पैर फिसलने पर गहरे पानी में जाने से सन्नी खान डूब गया यह नजारा देख मित्रों की हालत खराब हो गई आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची तो सर्च ऑपरेशन देर रात चलाया गया परंतु डूबे युवक का पता नहीं चला तब तक काफी अंधेरा हो गया चुनार से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई खोजबीन के बावजूद अंधेरा होने के चलते रात में डूबे सैलानी सन्नी का पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार के सुबह एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने काफी परिश्रम के बाद पत्थर के दर्रे में फंसे शव को निकाला लिया गया। इस संबंध में अहरौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गहरे पानी में जाने से युवक की डूब कर मौत हुई है शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

