* ‘आपÓ ने दिया समर्थन कहां सरकार और सत्ता धारी दल के लोग लूट में हैं शामिल
मीरजापुर 9 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के अहरौरा एवं अष्टभुजा (विंध्याचल) टोल प्लाजा को स्थानीय नागरिकों के लिए फ्री करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में चल रहा धरना-प्रदर्शन गुरुवार को भी तीसरे दिन जारी रहा है। इस धरना-प्रदर्शन को आज आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन देते हुए भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में साथ रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने पार्टी का समर्थन पत्र कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल को सौंपा। कहा अहरौरा एवं अष्टभुजा, विंध्याचल टोल प्लाजा स्थानीय नागरिकों के लिए फ्री करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को आप का पूरा समर्थन है। आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।
कहा यह मुद्दा मिर्जापुर के किसानों, व्यापारियों, नौजवानों, मजदूर, कामगारों पत्थर एवं ईट व्यवसाय से जुड़ा हुआ मुद्दा है। मिर्जापुर के स्थानीय लोगों को रोज टोल प्लाजा पर टोल के नाम पर आर्थिक दोहन किया जा रहा है, जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि जिला प्रशासन इस मामले पर शीघ्र ही कार्रवाई नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी भी धरना प्रदर्शन में पूरी ताकत के साथ सम्मिलित होकर आंदोलन को और मजबूत करेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

