सुलतानपुर 9 अप्रैल (आरएनएस)। थाना गोसाईगंज के गेड़ौरा गांव में रविवार को श्री रामदूत अतुलित बलशाली पवनसुत श्री हनुमान जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। वर्षों पहले भव्य हनुमान मंदिर के लिए देखा गया सपना गांव के लोगों व क्षेत्र वासियों के सहयोग से साकार हुआ सपने को साकार हुआ देख गांव के लोगों व क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर हैं। यद्यपि मंदिर निर्माण में सभी का सहयोग सराहनीय हैं परन्तु कपिल देव पाण्डेय की भूमिका अविस्मरणीय और अत्यंत सराहनीय हैं जैसे हनुमान जी को रामभक्ति के अतिरिक्त कोई दूसरा लक्ष्य नहीं वैसे ही कपिल देव पाण्डेय को हनुमान मंदिर निर्माण के अतिरिक्त कोई दूसरा लक्ष्य कभी दिखा ही नहीं उनके इसी लगन अथक परिश्रम और श्रद्धा भाव के परिणामस्वरूप अब श्री हनुमान जी महाराज मंदिर में विराजमान हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

