बलरामपुर, 09 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के रामानुजगंज में श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य ध्वजा यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया।
बाजे-गाजे और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।
ध्वजा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और श्याम बाबा के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
नगर भ्रमण के बाद यह भव्य यात्रा रानी सती मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
0

