सक्ति,09 अप्रैल (आरएनएस)। ट्रेक्टर मे बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, आठ जुआडि़आन जुआ खेलते चढ़े पुलिस के हत्थे, प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब, जुआ/सट्टा पर लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है निर्देश के पालन में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के द्वारा लगातार अवैद्य गतिविधियो के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम में चौकी फगुरम क्षेत्र में जुआ खेलने खेलाने की मुखबीर सुचना पर चौकी फगुरम क्षेत्र में ग्राम कानाकोट खार नहर किनारे के पास आम जगह पर कुछ जुआडियान के जुआ खेलते साईबर सेल सक्ती, एवं नव आरक्षक की टीम के द्वारा दबिस दी गई जहां आठ जुआड़ी पकड़े गए।जिनके फड़ व पास से नगदी रकम कुल 26,000 रू. एवं 07 नग मोबाईल कीमति 01 लाख रूपये एवं घटनास्थल के पास संदिग्ध लावारिस स्थिति मे दो 15-15 लाख की कीमति दो कार मिलने से जुआडि़आन के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

