सुरक्षित वेंडिंग जोन की मांग
प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। अपनी आजीविका पर मंडराते संकट और नगर निगम की संभावित बेदखली की कार्रवाई के विरोध में सरोजनी नायडू मार्ग (एजी ऑफिस) के सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों ने हुंकार भरी है। ‘आजाद स्ट्रीट वेंडर यूनियन हॉकर जॉइंट एक्शन कमेटीÓ के बैनर तले दुकानदारों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी दुकानों को सुरक्षित करने और व्यवस्थित वेंडिंग जोन घोषित करने की गुहार लगाई है।
प्रदर्शनकारी दुकानदारों का कहना है कि वे नगर निगम में पंजीकृत हैं और उनमें से अधिकांश ‘पीएम स्वनिधि योजनाÓ के लाभार्थी हैं। एक तरफ सरकार उन्हें ऋण देकर आत्मनिर्भर बना रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन उन्हें हटाने की कार्रवाई कर रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों के इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पार्षद पंकज जायसवाल और रवि शंकर द्विवेदी ने दुकानदारों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के वेंडरों को हटाना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। नगर निगम द्वारा अविलंब स्वीकृत वेंडिंग जोन का निर्धारण किया जाए।
इस अवसर पर अधिवक्ता उदय शंकर तिवारी, प्रतीक सिंह, प्रवर कु. सिंह, और मीडिया प्रभारी सुधाकर सिंह सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल समेत भारी संख्या में वेंडर मौजूद रहे।
मुकेश सोनकर, अनिल मिश्रा, विजय यादव, मो. आसिफ, रीतेश श्रीवास्तव, हनी सोनकर, और गुडिय़ा देवी सहित सैकड़ों दुकानदारों ने पोस्टकार्ड अभियान में हिस्सा लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

