कोरबा 10 अपै्रल (आरएनएस)। सजग कोरबा- सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पकडऩे में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (सीजी 12 बीएफ 9935) वाहन स्टैंड से चोरी हो गई थी। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों बालकों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, लॉक का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

