0- 15 को केबिनेट की होने वाली बैठक में पेयजल संकट एवं खाद बीज की व्यवस्था पर भी चर्चा की संभावना
रायपुर, 10 अप्रैल (आरएनएस)। खाड़ी युद्ध के पश्चात देश में एलपीजी की किल्लत को दूर करने के लिए अब राज्य में पीएनजी गैस पाइप लाइन पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। इसके पश्चात अन्य मुद्दों जैसे गहराते पेयजल संकट एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह ट्रेनिंग पर गये हुए है इसलिए मुकेश बंसल पूरा कार्यभार देख रहे है। खाड़ी युद्ध के बाद छग में भी एलपीजी की किल्लत महसूस होने लगी है। भारत सरकार द्वारा पाइप नेचरल गैस पीएनजी बिछाने का काम छग राज्य में प्रस्तावित है। इसलिए इस पर कोई अधिकारिक निर्णय लिया जाएगा ताकि एलपीजी की समस्या से निपटा जा सके। पाइप नेचरल गैस को घर घर से जोड़ा जाएगा ताकि इसकी आपूर्ति सामान्य बनी रहे। इसके लिए सरकार को निर्धारित पालिसी को मंजूरी देना होगा।
गर्मी आते ही राज्य में पेयजल संकट गहराने लगता है इसलिए छग के मेन बांधों में पेयजल के लिए निर्धारित क्षमता एवं अन्य जानकारी भी मांगी जाएगी। आगामी खरीफ फसल के लिए किसानों को बीज खाद उपलब्ध कराने के लिए भी चर्चा किये जाने की संभावना है। राज्य में प्रथम वित्तीय वर्ष के पश्चात यह पहली केबिनेट हो रही है। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है। इस बैठक में सभी केबिनेट मंत्रियों तथा विभाग के प्रमुख सचिवों एवं सचिव की उपस्थिति अनिवार्य है। केबिनेट मंत्री भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

