रायगढ़ 10 अप्रैल (आरएनएस) दो साल से फरारी काट रहा ट्रक मालिक आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गया और “ऑपरेशन तलाश” ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून से बचना अब नामुमकिन होता जा रहा है, पूंजीपथरा थाना पुलिस ने अमानत में खयानत के चर्चित मामले में फरार आरोपी गौतम साहू को अम्बिकापुर से दबोच लिया, जिसे कोर्ट में पेश कर सीधे जेल भेज दिया गया, मामला 25 जून 2024 को सामने आया था जब एस.एस. स्टील एंड पावर प्लांट पाली के सुपरवाइजर संदीप कुमार दुबे ने शिकायत दर्ज कराई कि 9 जून को ट्रक क्रमांक CG 15 DD 7119 से 12.500 मैट्रिक टन एमएस पाइप, जिसकी कीमत ₹7,31,370 थी, बंसल ट्रेडर्स सूरजपुर भेजा गया लेकिन माल रास्ते में ही गायब हो गया, चालक अवधेश कुमार मेहत्ता उर्फ उदेश ने माल गंतव्य तक नहीं पहुंचाया और गोलमोल जवाब देने लगा, शक गहराया तो पुलिस ने धारा 407 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, 4 अगस्त 2024 को पुलिस ने चालक को अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया, पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि उसने ट्रक मालिक गौतम साहू के कहने पर पूरा माल उसके ही गोदाम में उतारा था, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरा माल बरामद कर लिया और चालक को जेल भेज दिया लेकिन ट्रक मालिक गौतम साहू ट्रक समेत फरार हो गया, पुलिस ने उसके खिलाफ फरारी पंचनामा तैयार किया और लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा, महीनों की तलाश और इनपुट के बाद सूचना मिली कि आरोपी अम्बिकापुर में छिपकर रह रहा है, पूंजीपथरा पुलिस ने बिना देर किए दबिश दी और उसे धर दबोचा, पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ गबन की साजिश कबूली बल्कि यह भी बताया कि उसने ट्रक तक बेच दिया था, आरोपी गौतम साहू पिता देव साहू उम्र 29 वर्ष निवासी दर्रापारा अम्बिकापुर को 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव की टीम, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक शीतल पाण्डेय और आरक्षक विनोद शर्मा की अहम भूमिका रही, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया कि “ऑपरेशन तलाश” अब और तेज होगा और फरार अपराधियों के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है, आम लोगों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

