0 लीकेज मरम्मत कार्य के लिए 6 घण्टे का शटडाउन लिया जायेगा
रायपुर, 10 अप्रैल (आरएनएस)। नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता जल (फिल्टरप्लांट) नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है कि 150 एमएलडी प्लांट के क्लीयर वाटर डी आई राईजिंग पाईप लाईन में पचपेड़ीनाका एवं तेलीबांधा थाना के सामने लीकेज मरम्मत कार्य हेतु 6 घंटे का शटडाउन दिनांक 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार को लिया जाना है। उक्त रिपेयरिंग कार्य करने के कारण 150 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों- लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी एवं जोरा से दिनांक 10 अप्रैल 2026 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नही होगा । दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जलप्रदाय नियमित रूप से होगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

