महासमुंद 10 अप्रैल (आरएनएस) जिले के कुम्हारी क्षेत्र में एक मामूली शराब विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि जीजा ने अपने ही साले की बेरहमी से हत्या कर दी, 08 अप्रैल को शुरू हुआ यह विवाद 09 अप्रैल को खारुन नदी के किनारे मौत में बदल गया, मृतक घनश्याम यादव (30) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45) दोनों ग्राम पल्सीपानी थाना कोमाखान के निवासी थे और कुम्हारी के ईंट भट्टे में मजदूरी करते थे, रिश्ते में दोनों जीजा-साला थे लेकिन शराब ने रिश्ते की डोर तोड़ दी, घटना की शुरुआत तब हुई जब दोनों सिल्तरा शराब भट्टी में शराब पीने गए, आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपए देकर शराब मंगवाई लेकिन घनश्याम शराब लाकर खुद ही पी गया, इसी बात को लेकर आरोपी के मन में गुस्सा सुलगता रहा, अगले दिन 09 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए निकले, घनश्याम शौच के लिए खारुन नदी की ओर गया तो आरोपी भी पीछे-पीछे पहुंचा, मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने नदी के मेढ़ से उसे धक्का दे दिया, गिरते ही घनश्याम बेहोश हो गया, आरोपी को शक हुआ कि कहीं वह मर न गया हो और राज खुलने के डर से उसने अपना गमछा घनश्याम के गले में कसकर उसकी सांसें हमेशा के लिए रोक दीं, एक छोटी सी बात पर की गई यह खौफनाक हत्या इलाके में सनसनी बन गई, दोनों एक ही गांव के, एक ही भट्टे के मजदूर और एक ही परिवार के सदस्य थे, लेकिन नशे और गुस्से ने रिश्तों को खून में बदल दिया, यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि शराब और आवेश का मेल इंसान को अपराधी बना देता है—और कई बार कीमत सीधे जान से चुकानी पड़ती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

