-ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने कराया अंतिम सस्कार
सोहावल-अयोध्या 10 अप्रैल (आरएनएस)। शुक्रवार सबह कुमारगंज हलियापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लंगूर बंदर एक अज्ञात गाड़ी की चपेट मे आ गया। जिससे बंदर को काफी चोट आई। इसी बीच उधर से सोहावल तहसील देवराकोट ग्राम पंचायत निवासी कुलदीप, शिव पूजन, अभिषेक निकल उधर से रहे थे। जो घायल बंदर को इलाज के लिए ले जा रहे थे। उसकी रास्ते में मौत हो गई। मामले की सूचना ग्रामीणों ने प्रधान मनोज सिंह को दी।उन्होंने बताया कि मृतक बंदर का शव गांव मंगवाया। विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

