रुड़की,10 अपै्रल (आरएनएस)। रहमतपुर रोड के पास एक प्लॉट में खड़े 14 टायर ट्रक में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक जलकर खराब हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ट्रक एक प्लॉट में खड़ा हुआ था और अचानक उसमें आग लग गई। ट्रक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सूचना ट्रक मालिक और पुलिस को दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

