रायपुर,11 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी के रायपुरा क्षेत्र स्थित बाजार में झपटमारी की घटना सामने आई है, जहां एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र पार कर अज्ञात आरोपी फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, शिवोम विहार कॉलोनी, महादेवघाट रायपुरा निवासी महिला 26 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे सब्जी खरीदने रायपुरा बाजार गई थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से धक्का दिया। उस वक्त महिला को घटना का एहसास नहीं हुआ और वह घर लौट आई।घर पहुंचने पर महिला को पता चला कि उसके गले से करीब 15 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र गायब है, जिसकी कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलसूत्र में लॉकेट, मोती और गेहूं दाने की डिजाइन बनी हुई थी।घटना के बाद महिला कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारों के यहां चली गई थी। 10 अप्रैल को वापस लौटने के बाद उसने थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी की गिरफ्तारी व मंगलसूत्र की बरामदगी की मांग की।पीडि़ता ने बताया कि वह अपने गहने की पहचान कर सकती है, जिससे जांच में मदद मिलेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और नियमित गश्त की मांग की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

