0 गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर
= अजय चक्रधारी =
बलरामपुर, 11 अप्रैल (आरएनएस)। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिला मुख्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्रिटिकल केयर यूनिट भवन, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन सहित नालंदा परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
जिला मुख्यालय में इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निर्माण से स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
0

