रामानुजगंज, 11 अप्रैल (आरएनएस)। निवासी अरुण नागवंशी (उम्र 35 वर्ष), जो शिव शिष्य परिवार से जुड़े थे, का कुछ दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना के बाद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर बताई जा रही है।
इस परिस्थिति को देखते हुए शिव शिष्य हरिद्रानंदन फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष पंचम कुशवाहा कोषाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में शिव शिष्य परिवार से जुड़े सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर मानवीय पहल की। सभी ने अपनी-अपनी सामथ्र्य अनुसार थोड़ी-थोड़ी आर्थिक सहायता प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को सहयोग दिया।
इस सहयोग से न केवल परिवार को आर्थिक सहारा मिला, बल्कि समाज में एकता और संवेदनशीलता का भी संदेश गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

