धमतरी,11अप्रैल (आरएनएस)। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना सिहावा पुलिस ने ग्राम मल्हारी रानीगांव केनाल के पास घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब परिवहन करते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, 2,000 रुपये नकद एवं एक मोटरसाइकिल (ष्टत्र-04 ष्टञ्ज-7813) जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 22,000 रुपये आंकी गई है।पकड़े गए आरोपी की पहचान तीरनाथ मरकाम (45 वर्ष), निवासी ग्राम सिरसिदा, थाना सिहावा, जिला धमतरी के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
त्रिपाठी
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

