जांजगीर-चांपा,11 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 10 अप्रैल को थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी मुकुंद केशरवानी (29 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10 भोगहापारा, शिवरीनारायण को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 13,000 रुपये नकद एवं एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जब्त किया गया।आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 के तहत थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 138/26 पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 11 अप्रैल 2026 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल (ढ्ढक्कस्) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
त्रिपाठी
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

