नई दिल्ली ,11 अपै्रल (आरएनएस)। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थिर गाजीपुर मुर्गा मंडी इलाके में एक मजदूर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामूली विवाद के दौरान शराब के नशे में हुए झगड़े ने इतना उग्र रूप ले लिया कि एक युवक की जान चली गई. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि 9 अप्रैल की सुबह करीब 5:20 बजे एलबीएस अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि रंजीत कुमार पंडित (34), निवासी जिला गोड्डा, झारखंड को मृत अवस्था में लाया गया है. जांच में सामने आया कि घायल अवस्था में उसे उसके सहकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचा था. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन साइट, मुर्गा मंडी स्थित कमरे में खून के निशान मिले. शुरुआती जांच में कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मोहफिज के बयानों में विरोधाभास सामने आया. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि वह और उसका साथी मूलचंद इस वारदात में शामिल हैं. जांच में पता चला कि तीनों मजदूर साइट पर साथ रहते थे और घटना की रात शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढऩे पर मूलचंद ने लकड़ी के टुकड़े से रंजीत के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दूसरे सहकर्माी ने उसे पकड़ रखा था. आरोप है कि दोनों ने घायल को समय पर अस्पताल भी नहीं पहुंचाया, जिससे उसकी मौत हो गई.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

