रायपुर, 11 अप्रैल (आरएनएस)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल को रेखांकित करते हुए भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि अब तक महिला आरक्षण केवल राजनीति का विषय बना रहा, लेकिन अब 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाएं एक नए युग में प्रवेश करेंगी।
उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को केवल वोटर के रूप में देखा जाता था, लेकिन इस अधिनियम के लागू होने के बाद उनकी भागीदारी नीति निर्माण में भी बढ़ेगी, जो भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगी।
वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी कि 15 अप्रैल को राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लोकसभा स्तर पर नारी शक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी, साथ ही बाइक और स्कूटी रैली का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक और महिला सेलिब्रिटी के साथ युवा एवं महिला मोर्चा के सदस्य भी भाग लेंगे।
भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘नारी शक्ति 2023Ó अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना है।
सरोज पांडेय ने विश्वास जताया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश की राजनीति में सकारात्मक और प्रभावी बदलाव देखने को मिलेगा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

