०परिवहन अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को बांटे लर्निंग लाइसेंस
सुकमा,11 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में प्रशासन द्वारा ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला परिवहन अधिकारी एस.बी. रावटे के नेतृत्व में उनके एवं उनके सहयोगी मनीष कामटे के द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सुकमा में एलएमवी ऑनर ड्राइवर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को लर्निंग लाइसेंस का वितरण किया गया।इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी रावटे ने उपस्थित युवाओं को परिवहन नियमों, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रति भी एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है।आरसेटी सुकमा में संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बैच नंबर 26 में कुल 35 युवाओं को वाहन चलाने का व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बैच 16 मार्च से 14 अप्रैल तक संचालित होगा, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को वाहन संचालन के साथ-साथ वाहन की मरम्मत, रोड संकेतकों की पहचान तथा ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम मे फैकल्टी खुशाल चन्द्र केशरवानी तथा मास्टर ट्रेनर दिलिप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

