० निगम आयुक्त के निर्देश पर सम्बंधित परिसर की सील तत्काल खोल दी गयी
रायपुर, 11 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर नगर पालिक निगम जोन 7 राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान के दौरान जोन 7 अंतर्गत वार्ड 22 अंतर्गत वर्ष 2018-19 से 1324747 रू के बड़े बकायेदार छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्यापीठ द्वारा प्रज्ञा निर्वाणी द्वारा बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर स्थल पर सीलबंदी कार्रवाई की गयी. सीलबंदी कार्रवाई के बाद सम्बंधित बड़े बकायेदार द्वारा नगर निगम जोन 7 राजस्व विभाग को सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान धनादेश के माध्यम से तत्काल स्थल पर कर दिया गया, इस पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर तत्काल सम्बंधित परिसर की सील को स्थल पर खोल दिया गया.
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

