रायपुर, 11 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। रायपुर कमिश्नरेट ने एक आदेश जारी कर शहर के 8 यातायात थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है।आदेश के मुताबिक, वैभव मिश्रा को भनपुरी यातायात थाना से हटाकर तेलीबांधा यातायात थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही कालीबाड़ी, भनपुरी, भाटागांव और तेलीबांधा समेत कुल 8 थानों में प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।यह आदेश यातायात पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विकास कुमार द्वारा जारी किया गया है। आदेश जारी होते ही विभाग में नई तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह तबादला प्रशासनिक आधार पर किया गया है, ताकि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित किया जा सके और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाया जा सके।माना जा रहा है कि इस फेरबदल से ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार आएगा और आम जनता को राहत मिलेगी।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

