बिलासपुर, 11 अप्रैल)। हाई-प्रोफाइल सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है। मस्तूरी के चर्चित गोलीकांड के आरोपियों द्वारा जेल परिसर के भीतर से रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके साथी फिलहाल जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान उनके साथियों ने मुलाकात कक्ष के बाहर मोबाइल ले जाकर फिल्मी गानों के साथ रील तैयार की, जिसमें आरोपियों को दबंग अंदाज में पेश किया गया।वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई की है। जेल अधीक्षक ने संबंधित आरोपियों की बाहरी मुलाकातों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही मुलाकात कक्ष में तैनात लापरवाह कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।इसके अलावा, रील बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।गौरतलब है कि करीब 5 महीने पहले मस्तूरी में कांग्रेस नेता नितेश सिंह के कार्यालय में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने विश्वजीत अनंत, उसके भाइयों और अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था।फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जांच जारी है और जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की बात कह रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

