०रायपुर निवासी वीर शहीद राजीव पाण्डेय सम्पूर्ण भारत वर्ष के गौरव पुरुष- सभापति सूर्यकान्त राठौड़
रायपुर,11 अप्रैल (आरएनएस)। विश्व की दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लैसियर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने वाले रायपुर निवासी वीर शहीद राजीव पाण्डेय की 64वीं जयन्ती पर उन्हें सादर ससम्मान नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 6 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के संजय नगर टिकरापारा में स्थित रायपुर निवासी वीर शहीद राजीव पाण्डेय के मूर्ति स्थल के समक्ष रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने उन्हें सादर नमन किया.पुष्पांजलि आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 6 अध्यक्ष और शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड के पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर वीर चक्र से सम्मानित रायपुर निवासी वीर शहीद राजीव पाण्डेय का उनकी 64वीं जयन्ती पर सादर नमन किया. सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि वीर शहीद राजीव पाण्डेय ना सिर्फ रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य, बल्कि भारत वर्ष के गौरव पुरुष हैँ. विश्व की सबसे दुर्गम और महत्वपूर्ण सैन्य चोटी सियाचिन ग्लैशियर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने और दुश्मन देश पाकिस्तान के सेनिकों के दाँत खट्टे करने के साहसपूर्ण वीर कार्य को करने मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले रायपुर निवासी वीर शहीद राजीव पाण्डेय की शहादत का सभी नागरिक युगों – युगों तक पुण्य स्मरण कर उनसे देश के लिए अपना सर्वस्व जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए न्योछावर करने की प्रेरणाशक्ति सदैव प्राप्त करते रहेंगे.
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

